बोकारो उपायुक्त विजया जाधव के आवास चोरी, हीरे की अंगूठी समेत कई आभूषण व 95 हजार नगद गायब

Spread the love

Bokaro : चोरों ने सिटी थाना क्षेत्र स्थित बोकारो उपायुक्त विजया जाधव के घर में चोरी की है. उनके सरकारी आवास से 95 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवरात चोरी हो गये हैं. इस संबंध में डीसी आवास में कार्यरत होमगार्ड सोनी कुमारी ने बीएस सिटी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

सोनी ने बताया कि डीसी आवास में देखरेख और सुरक्षा के लिए दो अन्य होमगार्ड मंजू कुमारी और गोमा कुमारी प्रतिनियुक्त हैं. इसके अलावा दो अन्य महिलाएं पारो देवी और अंबिका साफ-सफाई का काम करती हैं. 18 फरवरी को डीसी की अनुपस्थिति में पारो देवी ने कमरे की सफाई की थी. लेकिन उनके निर्धारित समय से पहले दोपहर 12.30 बजे वह बेटी की तबीयत खराब होने की बात कह कर आवास से निकल गयी. 20 फरवरी को पता चला कि 95 हजार रुपये नकद, हीरे की अंगूठी, हार और हीरे का कान का सेट गायब है. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस को पारो देवी पर शक हुआ. कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने डर के कारण गहनों की पोटली चास तालाब में फेंक दी थी. पुलिस ने तालाब की तलाशी ली, लेकिन गहने नहीं मिले. गोताखोरों की टीम गहनों की तलाश कर रही है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top