जॉब अलर्ट: बैंक ऑफ बड़ौदा ने 4000 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें आवेदन की प्रक्रिया

2 Min Read
Spread the love

अगर आपने भी ग्रेजुएशन कर लिया है और नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. अगर आप बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है. बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अप्रेंटिस पदों पर 4000 वैकेंसी निकाली हैं. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और इच्छुक उम्मीदवार 11 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.

बैंक ऑफ बड़ौदा ने विभिन्न राज्यों में कुल 4000 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 15,000 से 20,000 रुपये का वजीफा मिलेगा.

शैक्षणिक योग्यता

बैंक ऑफ बड़ौदा में इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी स्ट्रीम में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही आवेदक को उस राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए.

आयु सीमा

इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी गई है.

आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 800 रुपये, एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. इतना ही नहीं, जीएसटी भी देना होगा.

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं.
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए ऑप्शन ‘करियर’ टैब पर क्लिक करें.
  • इसके बाद ‘अपरेंटिस अप्लाई’ लिंक पर क्लिक करें.
  • रजिस्टर करें और आवेदन फॉर्म भरें.
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें.

कैसे होगा चयन?

इन पदों के लिए उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना पड़ सकता है, जैसे सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट), लैंग्वेज टेस्ट, मेडिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि. इसके अलावा उम्मीदवारों से जनरल नॉलेज, हिंदी/अंग्रेजी जैसे विषयों पर आधारित सवाल पूछे जाएंगे.

WhatsApp
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *