JSSC-CGL : परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच पूरी, CID जल्द कोर्ट में पेश करेगी रिपोर्ट

2 Min Read
JSSC takes a major decision! This crucial exam has been postponed at the last moment, Raghubar Das has criticized the government - JSSC Exam Postponed
Spread the love

Ranchi : सीआईडी ने जेएसएससी-सीजीएलJ (JSSC-CGL) परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच पूरी कर ली है और अपनी रिपोर्ट भी तैयार कर ली है. अब जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगी. इसके बाद कोर्ट इस मामले में अपना फैसला सुनाएगा.

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, पिछले साल 21 और 22 सितंबर को जेएसएससी सीजीएल परीक्षा आयोजित की गई थी. इस दौरान पूरे राज्य में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी. अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया था कि पेपर लीक की घटना परीक्षा से पहले हुई थी, लेकिन इंटरनेट बंद होने के कारण यह सामने नहीं आई.

आपको बता दें कि जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी की दो शिकायतें रांची पुलिस ने दर्ज कराई थीं, जिसे सीआईडी ने टेकओवर कर कांड संख्या 1/2025 और 2/2025 दर्ज किया है. एक मामला झारखंड पुलिस से टेकओवर करने के बाद दर्ज किया गया, जो रातू थाने में दर्ज किया गया, जबकि दूसरा जेएसएससी आयोग की शिकायत पर दर्ज किया गया.

झारखंड हाईकोर्ट में चल रही मामले की सुनवाई

तत्कालीन सीआईडी डीजी अनुराग गुप्ता ने इस पूरे मामले की जांच के लिए सीआईडी अधिकारी संध्या रानी मेहता के नेतृत्व में एक जांच टीम गठित की थी. फिलहाल इस मामले की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में चल रही है. जिसकी अगली सुनवाई 26 मार्च 2025 को निर्धारित की गई है.

बतात चलें कि हाईकोर्ट ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित सीजीएल परीक्षा के रिजल्ट प्रकाशन पर रोक जारी रखी है. इसके साथ ही हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पेपर लीक को लेकर दर्ज शिकायत पर परीक्षा संचालन अधिनियम 2023 के तहत पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने और जांच के बाद रिपोर्ट सौंपने का भी निर्देश दिया था.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *