BREAKING : राजधानी रांची के अपर बाजार स्थित शर्मा टॉवर में लगी आग

1 Min Read
Spread the love

Ranchi : कोतवाली थाना क्षेत्र के अपर बाजार के महावीर चौक स्थित शर्मा टावर में भीषण आग लग गई. यह घटना गुरुवार की सुबह की है. जहां शर्मा टावर के प्रथम तल पर अचानक आग लग गई. आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी गई. सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. बिल्डिंग में आग कैसे लगी, इसका कारण अभी तक सामने नहीं आया है, हालांकि आशंका जताई जा रही है जा रही हैं कि शॉर्ट सर्किट होने के वजह से बिल्डिंग में आग लगी है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *