Ranchi : एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ रांची लोकसभा के लिए नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं. नामांकन से पहले संजय सेठ ने मोरहाबादी मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया. संजय सेठ की जनसभा में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे. अपने संबोधन में संजय सेठ ने पीएम मोदी की उपलब्धियां गिनाईं और कांग्रेस पर हमला बोला. अपने संबोधन के अंत में उन्होंने इस बार 400 पार का नारा भी दिया.
सांसद ने पीएम मोदी की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा. उन्होंने कहा कि इस बार 4 जून को पीएम मोदी के गले में 13 कमल और एक केले की माला पहनानी है. उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत के लोग हर जगह अपना झंडा लहरा रहे हैं. लेकिन भारत में टुकड़े-टुकड़े गैंग मोदी की टांग खींच रहा है. कांग्रेस के लोगों को सुप्रीम कोर्ट, ईडी, ईवीएम मशीनों पर भरोसा नहीं है. उन्होंने राम का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया. राम को काल्पनिक तक बता दिया.
