रांची के सोनाहातू में आग लगने से पति-पत्नी की जिंदा जलकर मौत, मचा कोहराम

Spread the love

Ranchi : रांची के सोनाहातू के एक घर में आग लगने से पति-पत्नी की जिंदा जलकर मौत हो गई. यह घटना जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र के डिबाडीह गांव में बुधवार की देर रात हुई. जहां रंजीत साहू नामक व्यक्ति के घर में देर रात अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. इस दौरान घर में सो रहे रंजीत साहू और उनकी पत्नी आग में बुरी तरह झुलस गए. जब तक स्थानीय लोगों ने उन्हें घर से बाहर निकाला, तब तक दोनों की मौत हो गई. मृतक रंजीत साहू पेशे से बाइक मैकेनिक था.

शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घर में आग कैसे लगी, इसका असली कारण अभी तक सामने नहीं आया है. हालांकि कहा जा रहा है कि घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top