Char Dham Yatra 2025 : इस दिन से शुरू हो रही है चार धाम यात्रा, इस बार एक महीने तक नहीं होंगे VIP दर्शन

2 Min Read
Spread the love

Char dham Yatra 2025 : उत्तराखंड सरकार ने चार धाम यात्रा 2025 की तिथियों की घोषणा कर दी है. 30 अप्रैल से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा शुरू हो जाएगी, जबकि बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुलेंगे. केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि महाशिवरात्रि के दिन घोषित की जाएगी.

यात्रा को सरल और सुरक्षित बनाने के लिए नई व्यवस्थाएं

उत्तराखंड सरकार ने इस वर्ष यात्रा को और भी सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए कई नई व्यवस्थाएं लागू की हैं. गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि यात्रा मार्ग पर सभी बुनियादी सुविधाएं 15 अप्रैल तक पूरी कर ली जाएंगी. यदि कोई विभाग तय समय तक अपना काम पूरा नहीं करता है तो उसकी जवाबदेही तय की जाएगी.

ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण

इस बार यात्रा में 60 फीसदी पंजीकरण ऑनलाइन और 40 फीसदी ऑफलाइन होंगे. श्रद्धालु एक मार्च से उत्तराखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे. यात्रा के शुरुआती 15 दिनों तक श्रद्धालुओं को 24 घंटे ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जाएगी. हरिद्वार, ऋषिकेश और विकास नगर में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए जाएंगे. चारधाम यात्रा के शुरुआती एक महीने तक किसी भी तरह के वीआईपी दर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी. इस साल सभी श्रद्धालुओं को सामान्य दर्शन प्रक्रिया के तहत ही दर्शन करने होंगे. इस फैसले के बाद श्रद्धालुओं को समान अवसर मिलने की उम्मीद है. यात्रा मार्ग को छोटे-छोटे सेक्टरों में बांटा जाएगा और हर 10 किलोमीटर पर चीता पुलिस की तैनाती की जाएगी. यात्रा मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस बल, ड्रोन और हेलीकॉप्टर से निगरानी की जाएगी. इसके अलावा जरूरतमंद यात्रियों के लिए मुफ्त भोजन और आवास की भी व्यवस्था की जाएगी.

Whatsapp
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *