सदर अस्पताल के डॉक्टर-स्टाफ क्वार्टर में 2 लड़कियों से दुष्कर्म, 4 नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

2 Min Read
सदर अस्पताल के डॉक्टर-स्टाफ क्वार्टर में 2 लड़कियों से दुष्कर्म, 4 नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

Ranchi : रांची में 2 नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. घटना शुक्रवार देर रात सदर अस्पताल परिसर स्थित डॉक्टर-स्टाफ क्वार्टर में हुई. पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. चारों आरोपी नाबालिग हैं. लोअर बाजार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र की 2 लड़कियां मूर्ति विसर्जन के लिए गई थीं, लेकिन लौटते समय 4 नाबालिग लड़कों ने उन्हें बहला-फुसला लिया. इसके बाद 2 लड़के दोनों लड़कियों को अपने साथ सदर अस्पताल परिसर में बने डॉक्टर-स्टाफ क्वार्टर के एक खाली कमरे में ले गए. कमरे का दरवाजा अंदर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया, जबकि 2 अन्य नाबालिग लड़के कमरे के बाहर पहरा देने लगे. कुछ देर बाद अस्पताल के कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचे और लड़कों को देखकर पूछताछ की. तब उन्होंने बताया कि उनके 2 दोस्त 2 लड़कियों के साथ कमरे में हैं.

इसके बाद जब कमरा खुलवाने का प्रयास किया गया तो वे कमरे में नहीं खेल रहे थे. कमरा खोला गया तो लड़कियों के साथ 2 लड़के मिले. इसके बाद अस्पताल कर्मियों ने अस्पताल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी और लोअर बाजार थाने को भी सूचना दी. पुलिस ने मौके से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई और पीड़िता की अस्पताल में मेडिकल जांच भी कराई गई. इस मामले में लोअर बाजार पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस पूछताछ में पीड़िताओं ने पुलिस को बताया कि आरोपी उन्हें बहला-फुसलाकर सदर अस्पताल परिसर के एक कमरे में ले गए.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *