कानूनी पचड़े में फंसे एक्टर सोनू सूद, कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है पूरा मामला

3 Min Read
Spread the love

Sonu Sood Arrest Warrant: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं. दरअसल, एक्टर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है. लुधियाना की एक कोर्ट ने धोखाधड़ी के एक मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है.

जानिए क्या है पूरा मामला?

सोनू सूद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट क्यों जारी किया गया?

न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक लुधियाना के वकील राजेश खन्ना ने मोहित शुक्ला नाम के एक शख्स के खिलाफ केस दर्ज कराया है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि उसे नकली रिजिका कॉइन में निवेश करने का लालच दिया गया था. सोनू सूद को गवाही देने के लिए कोर्ट में बुलाया गया था. हालांकि, जब वह कोर्ट में पेश नहीं हुए तो ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट रमनप्रीत कौर ने एक्टर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है.

अदालत द्वारा जारी आदेश में कहा गया है, “सोनू सूद को समन या वारंट की तामील विधिवत की गई है, लेकिन वह अदालत में पेश नहीं हुए हैं (समन या वारंट की तामील से बचने के लिए फरार हो गए हैं और बाहर ही रहे हैं). आपको आदेश दिया जाता है कि उक्त सोनू सूद को गिरफ्तार करें और अदालत के समक्ष पेश करें…”

आदेश में क्या है?

लुधियाना कोर्ट ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित ओशिवारा पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी को सोनू सूद को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है. आदेश के अनुसार, ‘सोनू सूद ((पिता/पत्नी/बेटी का नाम), निवासी मकान नंबर 605/606 कैसाब्लांका अपार्टमेंट) को समन या वारंट जारी किया गया था, लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुए. आपको (पुलिस को) सोनू सूद को गिरफ्तार करने और कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया जाता है.’

गौरतलब है कि अभी तक न तो अभिनेता और न ही उनकी टीम ने मामले या गिरफ्तारी वारंट के बारे में कोई बयान जारी किया है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *