रांची के छह अंचलों में रविवार को लगेगा दाखिल-खारिज शिविर, लंबित मामलों का किया जाएगा निपटारा

Spread the love

Ranchi : रांची जिले के छह अंचलों में म्यूटेशन के आवेदनों के निपटारे के लिए 20 फरवरी को विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार ओरमांझी, कांके, मांडर, नामकुम और रातू अंचल कार्यालयों में यह शिविर लगाया जाएगा. समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में आयोजित ऑनलाइन बैठक के दौरान डीसी ने सभी अंचल अधिकारियों और वरीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. बैठक में बताया गया कि बिना आपत्ति वाले मामलों का निष्पादन 30 दिनों में और आपत्ति वाले मामलों का निष्पादन 90 दिनों में किया जाएगा. डीसी ने सभी छह अंचल अधिकारियों से पूर्व में उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार म्यूटेशन के मामलों की स्थिति की जानकारी ली. साथ ही सभी वरीय पदाधिकारियों को समय पर शिविर स्थल पर उपस्थित होकर म्यूटेशन के लंबित मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top