10 फरवरी से बदल जाएंगे रांची एयरपोर्ट की पार्किंग व्यवस्था, जान लें नई नियमावली

Spread the love

Ranchi: रांची एयरपोर्ट पर पार्किंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जा रहा है. 10 फरवरी से नए नियम लागू होंगे, जिसमें पार्किंग की समय सीमा और शुल्क में बदलाव किया गया है. नो पार्किंग जोन में अगर वाहन ज्यादा देर तक पार्क किया गया तो 500 रुपये जुर्माना और अतिरिक्त शुल्क लगेगा. टर्मिनल बिल्डिंग के सामने पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी, सिर्फ पिक-अप और ड्रॉप की अनुमति होगी.

ये होंगे नए पार्किंग के नियम

  • निजी वाहन: 9 मिनट तक फ्री, 9:1 मिनट से 30 मिनट तक 30 रुपये, 30 से 120 मिनट तक 40 रुपये
  • व्यावसायिक वाहन: 9:1 मिनट से ज्यादा के लिए 116 रुपये प्रीमियम पार्किंग: 30 मिनट तक 75 रुपये, 30 से 120 मिनट तक 80 रुपये, दो घंटे से सात घंटे तक 80 रुपये और प्रति घंटे 10 रुपये अतिरिक्त और 24 घंटे तक 240 रुपये

-दोपहिया वाहन: पार्किंग शुल्क 10 रुपये 30 मिनट तक के लिए 10, 30 से 120 मिनट के लिए 15 रुपये

  • टेम्पो-सब-मिनी बस: 30 मिनट तक के लिए पार्किंग शुल्क 60 रुपये, 30 से 120 मिनट के लिए 80 रुपये
  • कमर्शियल कार: 30 मिनट तक के लिए पार्किंग शुल्क 93 रुपये, 30 से 120 मिनट के लिए 143 रुपये
  • कोच-बस-ट्रक: 30 मिनट तक के लिए पार्किंग शुल्क 170 रुपये, 30 से 120 मिनट के लिए 250 रुपये
Whatsapp

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top