प्रेमानंद महाराज की रात में निकलने वाली पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद, सामने आयी ये वजह

3 Min Read
प्रेमानंद महाराज की रात में निकलने वाली पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद, सामने आयी ये वजह
Spread the love

Inlive247 Desk: मथुरा की तीर्थ नगरी वृंदावन में हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और दिन में भगवान के मंदिरों में दर्शन करने के बाद रात में प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए यहीं रुकते हैं, लेकिन अब प्रेमानंद महाराज भक्तों को दर्शन नहीं देंगे. इसकी सबसे बड़ी वजह उन्होंने खुद बताई है. इस बात के सामने आने के बाद प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आए भक्तों के चेहरे मायूस हो गए हैं.

प्रेमानंद महाराज रात को 2:00 बजे अपनी पदयात्रा शुरू करते थे, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु उनके दर्शन करते थे और वह पदयात्रा उनके घर से शुरू होकर आश्रम तक जाती थी. इस समय हजारों की संख्या में श्रद्धालु सड़कों के किनारे खड़े होकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन करते थे, लेकिन अब श्रद्धालु इस यात्रा पर नहीं जा पाएंगे. इसकी सबसे बड़ी वजह प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य ठीक नहीं होना बताया जा रहा है.

प्रेमानंद महाराज की यात्रा रोकी गई

उनकी पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए रोक दी गई है. यह जानकारी प्रेमानंद महाराज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वृंदावन रस महिमा से मिली है. जहां उनके द्वारा एक पोस्ट डाली गई है, जिसमें लिखा गया है कि आप सभी को सूचित किया जाता है कि पूज्य महाराज जी के स्वास्थ्य और बढ़ती भीड़ को देखते हुए रात 2 बजे से शुरू होने वाली यात्रा अनिश्चितकाल के लिए रोक दी गई है. हालांकि आपको बता दें कि यात्रा के अनिश्चितकाल के लिए बंद होने के पीछे एक मुख्य कारण विरोध भी माना जा रहा है.

स्थानीय लोगों ने किया था विरोध

कुछ दिन पहले जहां से प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा गुजरती थी. वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहते थे. जिसके कारण रास्ता बंद हो जाता था और लोग भजन और ढोल बजाते थे. जिसकी आवाज इतनी तेज होती थी कि वहां रहने वाले स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होने लगी थी. इसको लेकर एनआरआई ग्रीन सोसायटी के लोगों ने महाराज के खिलाफ प्रदर्शन किया और महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर महाराज द्वारा निकाली जा रही पदयात्रा का विरोध किया.

प्रेमानंद महाराज ने दिया था आश्वासन

प्रदर्शन के बाद प्रेमानंद महाराज के समूह ने उन सभी लोगों से बातचीत की जिन्होंने महाराज के खिलाफ प्रदर्शन किया था. इस दौरान महाराज ने आश्वासन दिया था कि ये सभी ढोल, संगीत आदि बंद करा दिए जाएंगे और आपको किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी.

Whatsapp
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *