झारखंड के 3 स्टेशनों का होगा कायाकल्प, केंद्र ने दी 1147 करोड़ की सौगात

2 Min Read
नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ के बाद रांची रेलवे स्टेशन पर बढ़ी सुरक्षा, महाकुंभ जानेवाले यात्रियों पर रखी जा रही विशेष नजर
Spread the love

Ranchi: झारखंड के 3 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है. केंद्र सरकार ने आम बजट में इसके लिए 1147 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. रेल मंत्रालय ने यह राशि रांची, हटिया और टाटानगर स्टेशनों के विकास के लिए आवंटित की है. इसमें से सबसे अधिक 444 करोड़ रुपये रांची रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास पर खर्च किए जाएंगे. हटिया स्टेशन के पुनर्विकास पर 355 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. टाटानगर स्टेशन के पुनर्विकास पर 348 रुपये खर्च किए जाएंगे. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार (3 फरवरी 2025) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रांची के पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि रांची रेलवे स्टेशन के दक्षिणी हिस्से में स्टेशन भवन का निर्माण चल रहा है. इसके साथ ही आवासीय क्वार्टर का निर्माण कार्य भी चल रहा है. प्लेटफॉर्म नंबर 6 का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. फुट ओवरब्रिज और अन्य प्रवेश पहुंच पथों का निर्माण भी चल रहा है. इसके अलावा अंडरग्राउंड और ओवरहेड वाटर टैंक का निर्माण कार्य भी चल रहा है.

हटिया स्टेशन के पश्चिमी हिस्से में दूसरा प्रवेश द्वार बनाने का काम चल रहा है. यहां से दफ्तरों को शिफ्ट करने और आवासीय ब्लॉक बनाने की प्रक्रिया चल रही है. इस पर रेलवे की ओर से 355 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 में इसके लिए प्रावधान किया है.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रांची और हटिया के अलावा जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन का भी पुनर्विकास किया जा रहा है. इसके लिए ईपीसी टेंडर आमंत्रित किए गए हैं. टेंडर 9 अप्रैल 2025 को खुलेगा। टाटानगर स्टेशन के सौंदर्यीकरण के लिए रेलवे 348 करोड़ रुपये खर्च करेगा. इस तरह रांची और जमशेदपुर के 3 स्टेशनों के पुनर्विकास पर कुल 1147 करोड़ रुपये खर्च होंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में दक्षिण पूर्व रेलवे रांची डिवीजन के डीआरएम समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *