जामताड़ा में युवक की कनपटी पर गोली मारकर हत्या, पत्नी से चल रहा था विवाद, कैटरिंग था कैटरिंग का काम

1 Min Read
Spread the love

Jamtara : जामताड़ा में अज्ञात अपराधियों ने 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. शुक्रवार को पुलिस ने जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र के हांसी पहाड़ी रेलवे फाटक के पास सड़क किनारे झाड़ियों से राहुल उर्फ लिफ्टी सिंह का शव बरामद किया. उसकी कनपटी पर गोली मारी गई थी. मृतक अपनी दादी और भाई के साथ 6 नंबर स्ट्रीट स्थित कृष्णा नगर में रहता था. वह कैटरिंग सर्विस में काम करता था.

पुलिस के अनुसार युवक की पत्नी पश्चिम बंगाल के कल्याणग्राम में रहती है, युवक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था. घटना के सिलसिले में पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों को भी हिरासत में लिया है, जो कैटरिंग सर्विस में ही काम करते थे. इनमें से एक दोस्त मृतक की पत्नी से अक्सर फोन पर बात करता था, मृतक की पत्नी ने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था. बीती रात ये सभी मिहिजाम स्थित एक लॉज में आयोजित कार्यक्रम में कैटरिंग सर्विस में काम कर रहे थे. काम खत्म होने के बाद देर रात इनके बीच काफी शोर-शराबा हुआ और सभी बाइक से कानगोई हांसी पहाड़ी की ओर चले गए.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *