हजारीबाग रेलवे स्टेशन पर सिर कटा हुआ शव बरामद, इलाके में हड़कंप

Spread the love

Hazaribagh : हजारीबाग के टाउन रेलवे स्टेशन के समीप सिरसी ओवरब्रिज के नीचे कटा हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है. कयास लगाए जा रहे कि इस रूट पर चलने वाली ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई और उसका सिर धड़ से अलग हो गया. हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि व्यक्ति यहां कैसे पहुंचा और यह हादसा है या आत्महत्या.

घटना के जानकारी मिलते हजारीबाग आरपीएफ दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. आरपीएफ की टीम ने स्थानीय थाना की मदद से मृतक के शव को हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम यार्ड भेज दिया. पहचान के लिए शव को 72 घंटे तक मोर्चरी में रखा जाएगा. घटना के बाद स्थानीय पुलिस युवक के बारे में जानकारी जुटाने में जुट गई है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. बता दें कि शव मिलने के बाद कुछ देर के लिए इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया था. हालांकि शव हटने के बाद यातायात फिर से सुचारू रूप से चलने लगा क्योंकि इस रेल लाइन पर वंदे भारत जैसी सुपरफास्ट ट्रेनें भी चलती हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top