गणतंत्र दिवस पर रांची की यातायात व्यवस्था में बदलाव, सिर्फ इन रूटों पर चलेंगी गाड़ियां, जानिए डिटेल

1 Min Read
Spread the love

Ranchi Traffic System on Republic Day : राजधानी रांची में गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. प्रशासन ने जानकारी दी है कि 26 जनवरी को सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी. वहीं, छोटे वाहन निर्धारित रूट पर सामान्य रूप से चलते रहेंगे.

मोरहाबादी मैदान के आसपास विशेष पार्किंग व्यवस्था

मुख्य समारोह स्थल मोरहाबादी मैदान के पास वाहनों की पार्किंग के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. ट्रैफिक एसपी के अनुसार अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए अलग-अलग स्थान तय किए गए हैं.

वीवीआईपी वाहन: मुख्य मंच के पीछे पार्क किए जाएंगे.
अधिकारियों के वाहन: ऑक्सीजन पार्क के पास पार्क किए जाएंगे.
नारंगी पास वाले वाहन: मुख्य मंच के पश्चिम में पार्क किए जाएंगे.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *