रांची और गुमला में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार के ठिकानों पर छापेमारी

Spread the love

Ranchi : रांची में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बार फिर एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी की टीम ने मोरहाबादी इलाके में छापेमारी की, जिसमें नामकुम के राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार रजक के रांची और गुमला स्थित आवासों पर छापेमारी की गई. इस छापेमारी से जुड़े कई अहम दस्तावेज और सामग्री बरामद होने की उम्मीद है. फिलहाल एसीबी की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है. आपको बता दें कि हाल ही में एसीबी ने सिटी अंचल के अंचल अधिकारी मुंशी राम को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था.

जानकारी के अनुसार पिछले दिनों एसीबी की टीम ने रांची के सीईओ को जमीन से जुड़े एक मामले में रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था. इसके बाद से लगातार राजस्व कर्मचारी के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं. नामकुम अंचल के राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार का काफी रसूख है. जमीन से जुड़े मामलों पर उनकी अच्छी पकड़ है. ऐसे में सदर सीओ की गिरफ्तारी के बाद राजेश कुमार रजक को कर्मचारी के अलावा सीओ का भी काम दिया गया था. लेकिन कई दिनों से एसीबी को उनके खिलाफ लगातार शिकायतें भी मिल रही थीं, जिसके बाद आज एसीबी ने कार्रवाई शुरू की है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top