झारखंड कैडर के 10 IPS अधिकारियों को मिली प्रोन्नति, लिस्ट में अंजनी अंजन, ऋषभ कुमार झा समेत इन अधिकारियों के नाम

Spread the love

Ranchi : झारखंड कैडर के 10 IPS अधिकारियों को लेवल 12 वेतनमान में प्रोन्नति दी गई है. गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. प्रोन्नति पाने वाले आईपीएस अधिकारियों में ऋषभ कुमार झा, अंजनी अंजन, सौरभ, अमित रेणु, शंभू कुमार सिंह, अजय कुमार सिन्हा, सहदेव साव, अमित कुमार सिंह और मुकेश कुमार शामिल हैं. इन आईपीएस अधिकारियों के वर्तमान प्रतिस्थापन पर इस प्रोन्नति का कोई असर नहीं पड़ेगा. साथ ही, इस शर्त के साथ प्रोन्नति दी गई है कि वे अगले प्रशिक्षण स्लॉट में एमसीटीपी फेज 3 का प्रशिक्षण पूरा करेंगे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top