JOB ALERT: रेलवे ने 32000 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, 10वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

3 Min Read
RRB Teacher Vacancy: रेलवे ने शिक्षक के 1036 पदों के लिए निकाली बहाली, जाने योग्यता
Spread the love

JOB ALERT: अगर आप रेलवे में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी (लेवल 1) में भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता में बदलाव किया है. बदलाव करने के बाद वे अभ्यर्थी भी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने 10वीं की परीक्षा पास कर ली है. अब ग्रुप डी भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का आईटीआई डिप्लोमा पास होना अनिवार्य नहीं होगा. इससे पहले रेलवे में तकनीकी विभागों में आवेदन करने के लिए 10वीं पास के साथ एनसीवीटी द्वारा दिया जाने वाला आईटीआई डिप्लोमा होना अनिवार्य था. ऐसे में पहले बिना आईटीआई डिप्लोमा या एनसीवीटी वाले अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकते थे.

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे बोर्ड ने 2 जनवरी को सभी रेलवे जोन को लिखित संदेश भेजा था. इसमें लिखा था कि पहले के निर्देशों की समीक्षा के बाद अब बदलाव का फैसला लिया गया है. अब नए नियमों के तहत अगर अभ्यर्थियों के पास डिप्लोमा डिग्री नहीं है, सिर्फ 10वीं पास हैं तो वे भी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं.

कब करें आवेदन?

आपको बता दें कि रेलवे ग्रुप डी (लेवल 1) में भर्ती के लिए करीब 32000 रिक्तियां जारी की गई हैं. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 से शुरू होगी. अभ्यर्थी 22 फरवरी 2025 तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती में आयु की गणना 01 जुलाई 2025 से की जाएगी. इस भर्ती का नोटिस भारत सरकार के रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया है. इस भर्ती के लिए परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी.

अब आयु सीमा में 3 साल की छूट

रेलवे भर्ती की तरह पिछले महीने ग्रुप डी भर्ती के नोटिस में भी अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की छूट देने का जिक्र किया गया है. कोविड महामारी के कारण ग्रुप डी भर्ती की अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की छूट दी गई है. इसमें आयु सीमा 33 साल से बढ़ाकर 36 साल कर दी गई है. लेकिन यह छूट सिर्फ एक बार के लिए है.

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए, सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये (सीबीटी में उपस्थित होने पर 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे) और एससी/एसटी/ईबीसी/महिलाओं और ट्रांसजेंडर महिलाओं को 250 रुपये (सीबीटी में उपस्थित होने पर पूरी फीस वापस कर दी जाएगी) का भुगतान करना होगा.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *