गृह मंत्री का एडिटेड वीडियो मामला : झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर को दिल्ली पुलिस का नोटिस, पूछताछ के लिए बुलाया

Spread the love

Ranchi : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का एडिटेड वीडियो मामले में झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर को दिल्ली पुलिस ने नोटिस भेजा है. यह नोटिस दंड प्रक्रिया संहिता (CRPC) की धारा 160/91 के तहत भेजा गया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उन्हें 2 मई को दफ्तर में पेश होकर अपना पक्ष रखने को कहा है. गौरतलब है कि झारखंड कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर गृह मंत्री अमित शाह का एडिटेड वीडियो शेयर करने के मामले में राजेश ठाकुर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

अरगोड़ा थाने में भी मामला दर्ज

बताते चलें कि जिल्ली पुलिस ने राजेश ठाकुर से मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ लाने को कहा गया है, जिसका कथित इस्तेमाल ‘X’ पर फर्जी वीडियो शेयर करने में किया गया हो सकता है. बता दें कि इसी मामले में बीजेपी के एक प्रतिनिधी मंडल ने अरगोड़ा थाने में शैलेंद्र हाजरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यालय मंत्री संजय कुमार मेहता के लिखित आवेदन पर यह केस दर्ज किया गया है,

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top