बिहार में बेखौफ अपराधी! अवैध लोहा लदे ट्रैक्टर ने पेट्रोलिंग वैन को कुचला, चालक की मौत, ASI समेत 3 जवान घायल

2 Min Read
बिहार में बेखौफ अपराधी! अवैध लोहा लदे ट्रैक्टर ने पेट्रोलिंग वैन को कुचला, चालक की मौत, ASI समेत 3 जवान घायल
Spread the love

Jamui : बिहार में अवैध कारोबार फल-फूल रहा है. यहां तस्करों को पुलिस का कोई डर नहीं है. आए दिन वे पुलिस टीम को रौंदने की कोशिश करते हैं. ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं. ताजा मामला जमुई से आ रहा है. यहां सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग पर अवैध लोहा लदे एक ट्रैक्टर ने पुलिस गश्ती वैन को रौंद कर भागने की कोशिश की. इस हादसे में गश्ती वैन के चालक महेंद्र कुमार की मौत हो गई. जबकि एएसआई समेत तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी का इलाज चल रहा है.

जब ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की गई तो चालक भागने लगा

दरअसल, सिकंदरा थाने की सब इंस्पेक्टर लक्ष्मी कुमारी देर रात सिकंदरा-जमुई मार्ग पर गश्त कर रही थीं. इस दौरान जब उन्होंने अवैध लोहा लदे एक ट्रैक्टर को देखा तो उसे रोकने की कोशिश की. लेकिन ट्रैक्टर चालक तेज गति से भागने लगा. इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन ट्रैक्टर ने गश्ती वैन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे में पुलिस वैन के चालक महेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. इसके अलावा महिला सब इंस्पेक्टर लक्ष्मी कुमारी और तीन अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने पर सिकंदरा थाना प्रभारी मिंटू कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को सिकंदरा रेफरल अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने दो जवानों को गंभीर हालत देखते हुए सदर अस्पताल और एएसआई को पीएमसीएच रेफर कर दिया.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *