डीसी रैंक के सात IAS को मिला प्रमोशन, देखें लिस्ट…

Spread the love

Ranchi : भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के उपायुक्त स्तर के सात अधिकारियों को कनीय प्रशासनिक कोटि वेतनमान (लेबल-12, 78800-209200) में प्रोन्नति दी गई है. यह प्रोन्नति इस शर्त पर दी गई है कि वे अगले दो वर्षों में होने वाले एमसीटी वेतन का प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से प्राप्त करेंगे. इस संबंध में कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर कहा है कि प्रोन्नति के बाद भी ये अधिकारी अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे.

इन्हें मिली प्रोन्नति : कर्ण सत्यार्थी, उपायुक्त गुमला मेघा भारद्वाज-उपायुक्त कोडरमा गरिमा सिंह-संयुक्त सचिव योजना एवं विकास विभाग चंदन कुमार-उपायुक्त रामगढ़ हिमांशु मोहन-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, मुख्यमंत्री, लघु एवं कुटीर उद्यम विकास निगम विशाल सागर-उपायुक्त देवघर लोकेश राहुल-उपायुक्त खूंटी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top