हजारीबाग SDO की पत्नी ने खुद को लगाई आग, बचाने में एसडीओ भी झुलसे

Spread the love

Hazaribagh : हजारीबाग एसडीओ अशोक कुमार (SDO Ashok Kumar) की पत्नी अनिता कुमारी ने आग लगाकर आत्महत्या (Suicide) का प्रयास किया है. इस हादसे में अनिता 70 फीसदी जल गयी है. घटना के दौरान उन्हें बचाने गये एसडीओ के भी दोनों हाथ झुलस गये हैं. शुरुआत में दोनों का इलाज बोकारो जनरल अस्पताल के बर्न यूनिट में किया गया. इसके बाद उन्हें रांची रेफर कर दिया गया.

एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि आवास में रंग-रोगन का काम चल रहा है. मैंने अपनी पत्नी को सुबह टहलने जाने से मना किया था, जिसके बाद हम दोनों के बीच झगड़ा हुआ. इसके बाद अचानक अनिता ने आवास परिसर में रखे पेंट ऑयल को छिड़क लिया और खुद को आग लगा ली. मैंने आग बुझाने का प्रयास किया. मैं उसे तुरंत आरोग्य अस्पताल ले गया. अनिता की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे वहां से बेहतर इलाज के लिए बोकारो भेज दिया गया.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top