‘कैप्टन कूल’ बने सांता, साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

Spread the love

Ranchi : क्रिसमस के मौके पर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे साक्षी सिंह धोनी ने पोस्ट किया है. इस तस्वीर में साक्षी अपनी बेटी जीवा और सांता क्लॉज के साथ नजर आ रही हैं. खास बात यह है कि इस तस्वीर में लंबी सफेद दाढ़ी और लाल ड्रेस में नजर आ रहे सांता क्लॉज कोई और नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं. कैप्टन कूल का यह अनोखा लुक देख फैंस हैरान हैं. धोनी अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने निकले हैं और दोस्तों और परिवार के साथ क्रिसमस मना रहे हैं. साक्षी ने यह प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जिसे देख फैंस ने जमकर रिएक्शन दिए और धोनी के इस खास अंदाज की सराहना की.

MSD santa

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top