झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC-CGL परीक्षा का रिजल्ट जारी करने पर लगाई रोक, इस दिन होगी अगली सुनवाई

1 Min Read
JSSC CGL पेपर लीक मामले में झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, जांच की स्टेटस रिपोर्ट सौंपने का निर्देश, 26 मार्च को अगली सुनवाई
Spread the love

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय (JSSC-CGL) परीक्षा पेपर लीक मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच की मांग को लेकर दायर याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने आज मंगलवार को सुनवाई की. सुनवाई के दौरान झारखंड हाईकोर्ट ने सामान्य स्नातक योग्यता संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के रिजल्ट के प्रकाशन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है. कोर्ट ने कहा है कि कोर्ट के आदेश तक रिजल्ट जारी न किया जाए. मंगलवार को कोर्ट ने राज्य सरकार को जेएसएससी सीजीएल परीक्षा पेपर लीक को लेकर दर्ज शिकायत पर परीक्षा संचालन अधिनियम 2023 के तहत पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने और जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.

बता दें कि इस संबंध में राजेश कुमार ने जनहित याचिका दायर की है. इस मामले की अगली सुनवाई अब 22 जनवरी 2025 को होगी. जेएसएससी की ओर से अधिवक्ता संजोय पिपरवाल और प्रिंस कुमार ने बहस की. आवेदकों की ओर से वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार ने बहस की.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *