Train Accident in Bihar: बिहार में रेल हादसा, चलते-चलते अचानक दो हिस्सों में बंटी ट्रेन, 2 घंटे बाधित रहा परिचालन

1 Min Read
Spread the love

Train Accident in Bihar: बिहार में आज (शनिवार) एक और रेल हादसा हो गया है. दुर्घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. दरअसल बिहार के मुंगेर में कोयला लोड मालगाड़ी अचानक चलती-चलती दो भागों में बंट गई. बताया जा रहा कि ये घटना मुंगेर के खड़िया पिपरा हॉल्ट के नजदीक हुआ है. मालगाड़ी की अचानक कपलिंग टूट गई, जिससे गाड़ी दो दिशाओं में बंट गई.

लोको पायलट को हादसे का अंदाजा नहीं था

जानकारी के अनुसार, जमालपुर-भागलपुर रेलखंड के अप लाइन पर कोयला लदी एक मालगाड़ी जमालपुर की ओर जा रही थी. मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर करीब दो घंटे तक परिचालन बाधित रहा. इससे कई ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ. बताया जा रहा है कि जब तक मालगाड़ी के चालक को रेल दुर्घटना की जानकारी मिली, तब तक मालगाड़ी कल्याणपुर स्टेशन के समीप पहुंच चुकी थी. गार्ड ने लोको पायलट को हादसे की जानकारी दी, जिसके बाद उसे पता चला कि मालगाड़ी का आधा हिस्सा टूटकर काफी दूर रह गया है. हादसे में जिस जगह बोगियां अलग हुईं, वहां 10 बोगियां एक हिस्से में जबकि शेष 20 बोगियां दूसरे हिस्से में थीं.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *