रांची : बरियातू के क्रशर संचालक से 20 लाख की फिरौती की मांग, FIR दर्ज

Spread the love

Ranchi: बड़ी खबर राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र से आ रही है. जहां हरिहर सिंह रोड निवासी क्रशर संचालक शैलेंद्र प्रताप नारायण सिंह उर्फ अनूप सिंह से देवा गिरोह के सदस्य अविनाश तिवारी ने 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी है. साथ ही फिरौती नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है. इस मामले को लेकर क्रशर संचालक शैलेंद्र प्रताप नारायण सिंह ने बरियातू थाने में रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि वे पिछले एक साल से टाटीसिलवे में क्रशर संचालन का कारोबार कर रहे हैं.

उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर फोन कर धमकी दी गई कि वे देवा गिरोह के सदस्य अविनाश तिवारी हैं. उन्होंने कहा कि आपका बच्चा संत थॉमस स्कूल धुर्वा में पढ़ता है और आपने अंजली अपार्टमेंट में मकान खरीदा है. उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर 20 लाख रुपये का इंतजाम करो, नहीं तो तुम्हारी हत्या करवा दूंगा. इसी साल सितंबर में भी उन्हें धमकी भरा फोन आया था. जिसके संबंध में उन्होंने सिकिदरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. इस बीच बरियातू थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top