Hanuman ji IAS Classes: UPSC Aspirants के लिए अनोखी कोचिंग, टीचर ने हनुमान बन बच्चों को दिए टिप्स, देखें वायरल Video

2 Min Read
Spread the love

Hanuman ji IAS Classes: कोरोना महामारी के बाद से ऑनलाइन क्लासेज ने छात्रों के लिए एक नया विकल्प पेश किया है और अब इसी प्लेटफॉर्म पर कुछ शिक्षक अपने अनोखे अंदाज से सुर्खियों में हैं. हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक शिक्षक ‘हनुमान जी आईएएस क्लासेज’ नाम के यूट्यूब चैनल पर हनुमान जी बनकर पढ़ाते नजर आ रहे हैं. उनका पहनावा और अंदाज बिल्कुल भगवान हनुमान जैसा है, जिसमें वह मुकुट, गदा और पारंपरिक कपड़े पहनकर छात्रों को यूपीएससी की तैयारी के टिप्स दे रहे हैं.

वायरल वीडियो में यह शिक्षक क्लास की शुरुआत में छात्रों का ‘जय सियाराम’ कहकर स्वागत करता है और फिर आईएएस की तैयारी के टिप्स देना शुरू कर देता है. इस अजीबोगरीब तरीके को देखकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है.

‘हनुमान जी आईएएस क्लासेस’ चैनल को बने हुए अभी दो सप्ताह ही हुए हैं और इस चैनल पर सिंधु सभ्यता से लेकर ‘पढ़ाई कैसे करें’ जैसे कई विषयों पर वीडियो अपलोड किए जा चुके हैं. हालांकि, यह शिक्षक चैनल पर अपनी असली पहचान नहीं बताता है.

चाहे आपको यह बात मज़ेदार लगे या नहीं, लेकिन यह मामला एक सवाल ज़रूर उठाता है – क्या इस तरह से धर्म का इस्तेमाल व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए करना सही है? क्या यह किसी का अपमान है या फिर सिर्फ़ एक नए ऑनलाइन ट्रेंड की शुरुआत है? सोशल मीडिया पर चल रही बहस से साफ़ है कि इस मुद्दे पर अलग-अलग राय हैं

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *