BREAKING : रांची डीसी मंजू नाथ भजंत्री ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, जानें पूरा मामला

Spread the love

Ranchi :  रांची डीसी के पद पर तैनात मंजू नाथ भजंत्री ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी (विशेष अनुमति याचिका) दायर की है. आईएएस अधिकारी ने अपनी याचिका में हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी है और उन्हें चुनाव कार्य से अलग रखने के आदेश को रद्द करने की मांग की है. हालांकि मंजू नाथ भजंत्री की याचिका फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं है.

हाईकोर्ट मंजू नाथ भजंत्री के खिलाफ ने दाखिल याचिका किया था स्वीकार

दरअसल, 22 सितंबर को झारखंड हाईकोर्ट ने मंजू नाथ भजंत्री के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने और उन्हें चुनाव कार्य से अलग रखने के आदेश के खिलाफ दायर अपील याचिका को स्वीकार कर लिया था. जिसके बाद उन्हें चुनाव कार्य से अलग रखा गया था. इतना ही नहीं, आचार संहिता के दौरान उन्हें आनन-फानन में रांची डीसी के पद से हटा दिया गया था और वरुण रंजन को रांची डीसी नियुक्त किया गया था. हालांकि, हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सरकार ने फिर से मंजू नाथ भजंत्री को रांची डीसी नियुक्त किया.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top