IPL 2024 के 48 वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स ने मुंबई इंडियंस को रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया है. लखनऊ सुपर जाइंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया. मुंबई इंडियंस अंक तालिका में 9 वें पायदान पर है जबकि लखनऊ सुपर जाइंट्स अंक तालिका में तीसरें पायदान पर है. मुंबई इंडियंस की यह लगातार तीसरी हार है. मार्कस स्टोनिस बने प्लेयर ऑफ द मैच.
मुंबई इंडियंस ने दिया 145 का लक्ष्य
मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में मात्र 144 रन बना सकी. मुंबई इंडियंस की ओर से कोई भी बल्लेबाज़ अर्धशतक नहीं बना सका. टीम का पहला विकेट 7 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा का गिरा. रोहित शर्मा को मोहसिन खान ने पेवेलियन वापस भेजा. मुंबई इंडियंस की ओर से नेहाल वढेरा ने सबसे अधिक 46 रन बनाए. इशान किशन ने 36 गेंदों पर 32 रन बनाए साथ ही टीम डेविड ने 18 गेंदों पर नाबाद 35 रन बनाए. लखनऊ सुपर जाइंट्स की ओर से मोहसिन खान ने 2 विकेट लिए जबकि स्टोनिस, नवीन-उल-हक एवं रवि बिश्नोई ने एक- एक विकेट लिए.
लडखडाती लखनऊ ने लक्ष्य का किया पीछा
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जाइंट्स की शुरुआत ख़राब रही और टीम का पहला विकेट कुलकर्णी का 1 रन के स्कोर पर गिर गया. पहला विकेट थूशारा ने लिया. लखनऊ सुपर जाइंट्स की ओर से सबसे अधिक रन स्टोइनिस ने 45 गेंदों पर 7 चोकों और 2 छक्कों की मदद से 62 रन बनाये और जीत के हीरो बने लेकिन स्टोइनिस का विकेट गिरने के बाद टीम लडखडाने लगी. विकेट गिरने के बावजूद टीम ने 4 गेंद रहते मैच को जीत लिया. मुंबई की ओर से कप्तान हार्दिक पंड्या ने 2 विकेट झटके जबकि नुवान थूसारा , कोएत्जी एवं नवी ने एक एक विकेट लिए.
