Hemant Soren 2.0: 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, शामिल होंगे गठबंधन के बड़े नेता

1 Min Read
Hemant Soren 2.0: 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, शामिल होंगे गठबंधन के बड़े नेता
Spread the love

Hemant Soren 2.0: भारी बहुमत से चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री और झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन ने नई सरकार बनाने की कवायद तेज कर दी है. आज (24 नवंबर) हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान हेमंत सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा देकर सरकार बनाने का दावा पेश किया. उन्होंने राज्यपाल को इंडी गठबंधन के नवनिर्वाचित विधायकों का समर्थन पत्र भी सौंपा. इस दौरान उनके साथ गठबंधन के अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद रहे.

शपथ ग्रहण की तैयारी

हेमंत सोरेन ने कहा कि जनता ने उन्हें दोबारा सेवा का मौका दिया है और उनकी सरकार झारखंड को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है. नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 28 नवंबर (गुरुवार) को रांची के मोरहाबादी मैदान में होगा. इसमें इंडी गठबंधन के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *