झामुमो का बड़ा दावा-59 सीटों पर जीत दर्ज कर रही है इंडी गठबंधन

1 Min Read
झामुमो का बड़ा दावा-59 सीटों पर जीत दर्ज कर रही है इंडी गठबंधन
Spread the love

रांची (RANCHI) : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लंबे समय से हमारे लोग चुनाव में व्यस्त थे. अब साल के अंत में नई सरकार बनेगी. गांवों की तुलना में शहरों में मतदान कम हुआ है. गांवों की तुलना में शहरों में लोगों की अपेक्षाएं अधिक होती हैं और जब मतदान का समय आता है तो वे गायब हो जाते हैं.

11 जिलों में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा

आगे झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि जो बुद्धिजीवी बहुत बोलते हैं, वे वोट नहीं देते. कुछ प्रायोजित सर्वे भी सामने आए हैं. मेरे पास जो सर्वे हैं, उनमें से 11 जिलों में भाजपा का खाता भी नहीं खुलने वाला है.

इन जिलों में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा

सुप्रियो भट्टाचार्या ने कहा कि राजमहल, सारठ, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, सिमरिया, बगोदर, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, घाटशिला, जुगसलाई, जमशेदपुर, सरायकेला जैसे 59 विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां हम जीत दर्ज कर रहे हैं.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *