Jharkhand Assembly Election 2024 : 38 विधानसभा सीटों पर 67.59% हुआ मतदान, यहां देखें किस सीट पर कितना पड़ा वोट

2 Min Read
Jharkhand Election Result: झारखण्ड विधानसभा की 81 सीटों पर कुछ देर में शुरू हो जाएगी मतगणना, 13 से 17 राउंड में होगी वोटों की गिनती
Spread the love

Ranchi : झारखंड के 38 विधानसभा सीटों में दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया. शाम 5 बजे तक का वोटिंग टर्नआउट जारी कर दिया गया है. 5 बजे तक राज्य की 38 सीटों पर 67.59% मतदान हो गया है.

सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले गए, जबकि नक्सल प्रभावित कुछ क्षेत्रों में शाम चार बजे तक ही वोट डाले गए. वोट डालने की प्रक्रिया शुरू होने पहले ही कई बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी गई. दूसरे चरण के 38 सीटों में से 8 अनुसूचित जनजातियों के लिए और 3 अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित हैं. चुनाव आयोग ने दूसरे चरण के लिए ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में कुल 14,218 मतदान केंद्र बनाए थे.

गिरिडीह जिला कुल: 65.89%

गांडय-72.83%
गिरिडीह – 67.12%
जमुआ – 60.60%
डुमरी – 70.70%
धनवार-60.87%
बगोदर – 64.99%

गोड्डा जिला में कुल 67.24%

गोड्डा-68.39%
पोड़ैयाहाट – 68.35%
महगामा-65.11%

जामताड़ा जिला में कुल – 76.16%

जामताड़ा-74.21%
नाला-78.75%

दुमका जिला में कुल – 71.74%

जरमुंडी – 71.22%
जामा – 71.27%
दुमका-70.39%
शिकारीपाड़ा -74.31%

देवघर जिला में कुल 72.46%

देवघर -65.76%
मधुपुर – 75.72%
सारठ-77.94%

धनवाद जिला में कुल – 63.39%

झरिया-55.23%
टुंडी-71.12%
धनबाद-52.31%
निरसा -70.25%
बाघमारा-64.01%
सिंदरी-70.87%

पाकुड़ जिला में कुल -75.88%

पाकुड़ – 75.05%
महेशपुर – 79.40%
लिट्टीपाड़ा -73.50%

बोकारो जिला में कुल – 60.97%

गोमिया-67.68%
चंदनकियारी-72.13%
बेरमो – 63.58%
बोकारो – 50.52%

रांची जिला में कुल – 72.01%

खिजरी – 69.20%
सिल्ली – 76.70%

रामगढ़ 71.98%

साहेबगंज जिला में कुल – 65.63%

बरहेट – 66.13%
बोरियो – 65.72%
राजमहल – 65.25%

हजारीबाग जिला में कुल – 64.41%

मांडू – 64.41%

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *