भाजपा की शिकायत के बाद हटाये गये गांडेय बूथ संख्या 338 के पीठासीन पदाधिकारी

Spread the love

Ranchi : गांडेय विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 338 के पीठासीन पदाधिकारी प्रमोद कुमार को हटा दिया गया है. इस निर्णय के बाद उन्हें दूसरे स्थान पर प्रतिनियुक्त किया गया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मतदान केंद्र पर कथित अनियमितताओं के कारण यह कदम उठाया गया है.

सीसीटीवी फुटेज भी पेश की गई

इस बूथ पर पोलिंग एजेंटों द्वारा मतदाताओं को प्रभावित करने के आरोप लगे थे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस घटना को लेकर चुनाव अधिकारियों से शिकायत की थी और सीसीटीवी फुटेज भी जारी की थी, जिसमें कथित तौर पर मतदान प्रक्रिया के दौरान अनियमितताएं दिखाई गई थीं. चुनाव आयोग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और पीठासीन अधिकारी को हटाकर नया अधिकारी नियुक्त किया. इस कार्रवाई के बाद भाजपा ने चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत किया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top