यात्रीगण कृपया ध्यान दें : हटिया-बेंगलुरू रूट की ट्रेनें 19 से 30 नवंबर तक बदले मार्ग से चलेंगी, जानें नया रूट

1 Min Read
Railway News : 01 जनवरी से बदल जाएगा कई पैसेंजर ट्रेनों का नंबर, देखें लिस्ट...
Spread the love

Ranchi : दक्षिण मध्य रेलवे ने रेलवे ट्रैक समेत विकास कार्यों के लिए 19 से 30 नवंबर तक यातायात बाधित किया है. इसके चलते हटिया-बेंगलुरू रूट पर चलने वाली ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है. ट्रेन संख्या 13351 धनबाद- अलपुझा एक्सप्रेस ट्रेन 19 से 23 नवंबर और 25 से 30 नवंबर तक बदले हुए रूट पर निदादावोलू, भीमवरम टाउन, गुडीवाड़ा, विजयवाड़ा के रास्ते चलेगी. रूट में बदलाव के चलते यह ट्रेन ताड़ेपल्लीगुडेम और एलुरु स्टेशनों पर नहीं रुकेगी.

इसी तरह ट्रेन संख्या 18637 हटिया-बेंगलुरु (सर एम विश्वेश्वरैया) एक्सप्रेस 23 और 30 नवंबर को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग निदादावोलू, भीमवरम टाउन, गुडीवाड़ा, विजयवाड़ा के रास्ते चलेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 22837 हटिया-एर्नाकुलम एक्सप्रेस 25 नवंबर को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग निदादावोलू, भीमवरम टाउन, गुडीवाड़ा, विजयवाड़ा के रास्ते चलेगी. रूट में बदलाव के कारण यह ट्रेन एलुरु स्टेशन पर नहीं रुकेगी. ट्रेन संख्या 12835 हटिया-बेंगलुरु (सर एम विश्वेश्वरैया) एक्सप्रेस 19 और 26 नवंबर को बदले हुए रूट वाया निदादावोलू, भीमवरम टाउन, गुडीवाड़ा, विजयवाड़ा होकर चलेगी.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *