निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, मिली बेल

1 Min Read
निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, मिली बेल
Spread the love

Ranchi : ग्रामीण विकास विभाग के निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. करीब 21 महीने से जेल में बंद वीरेंद्र राम की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार करते हुए उन्हें जमानत दे दी है. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अभय एस ओका की बेंच में वीरेंद्र राम की जमानत पर सुनवाई हुई. बता दें कि ईडी ने आय से अधिक संपत्ति मामले में पिछले साल 22 फरवरी को इंजीनियर वीरेंद्र राम को गिरफ्तार किया था. इससे एक दिन पहले 21 फरवरी को ईडी ने पूर्व चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के 24 ठिकानों पर छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान ईडी को करीब डेढ़ करोड़ के आभूषण समेत देश के कई शहरों में करोड़ों के निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए थे.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *