Flipkart, AliExpress के खिलाफ महाराष्ट्र साइबर सेल में केस दर्ज, बिक रही थीं लॉरेंस वाली टी-शर्ट

Spread the love

Lawrence Bishnoi Printed T-Shirt: महाराष्ट्र साइबर सेल ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart), अलीएक्सप्रेस(AliExpress), टीशॉपर और ईटीसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. आरोप है कि इन पर लॉरेंस बिश्नोई और दाऊद इब्राहिम की तस्वीरों वाली टी-शर्ट बेची जा रही थीं. इन उत्पादों को युवाओं में अपराध को बढ़ावा देने के तौर पर देखा जा रहा है, जो समाज के लिए खतरनाक हो सकता है. यह कार्रवाई भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) 2023 और आईटी एक्ट 2000 के तहत की गई है. विभाग का उद्देश्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऐसी सामग्री को रोकना है, जो समाज में अशांति पैदा कर सकती है और युवाओं को गलत दिशा में ले जा सकती है.

Meesho को भी करना पड़ा था विवादों का सामना

इससे पहले मीशो को भी विवादों का सामना करना पड़ा था जब उसने लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीरों वाली टी-शर्ट बेची थी. इस पर फिल्म निर्माता अलीशान जाफरी ने इसे “भारत के ऑनलाइन कट्टरपंथ” का उदाहरण बताया था.

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि जहां पुलिस और एनआईए गैंग क्राइम को रोकने के लिए संघर्ष कर रही है, वहीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर इस तरह की गैंगस्टर सामग्री को बढ़ावा देकर जल्दी मुनाफा कमा रहे हैं. मीशो ने इस मुद्दे पर तुरंत कार्रवाई करते हुए इन टी-शर्ट को अपनी साइट से हटा दिया और एक बयान जारी किया. कंपनी ने कहा कि वे अपने उपयोगकर्ताओं के लिए सुरक्षित शॉपिंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top