सीएम हेमंत सोरेन के हेलिकॉप्टर रोके जाने के मामले में चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान, एअरपोर्ट अथॉरिटी से माँगा जवाब

2 Min Read
सीएम हेमंत सोरेन के हेलिकॉप्टर रोके जाने के मामले में चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान, एअरपोर्ट अथॉरिटी से माँगा जवाब
Spread the love

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हेलिकॉप्टर को रोके जाने के मामले में चुनाव आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से शिकायत मिलने के बाद आयोग ने एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक से जवाब मांगा है और छह नवंबर तक स्थिति स्पष्ट करने को कहा है. दरअसल, झामुमो के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने मंगलवार को कहा था कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हेलीकॉप्टर को नक्सल प्रभावित इलाके में करीब डेढ़ घंटे तक रोका गया. उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए इस मामले में कार्रवाई की मांग की थी और कहा था कि इस संबंध में राष्ट्रपति को भी पत्र लिखा गया है. इस घटना की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चुनावी सभा सोमवार को दोपहर 1:15 बजे पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी प्रखंड में होनी थी, जबकि दूसरी सभा सिमडेगा जिले के बाजारटांड़ मैदान में होनी थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा दोपहर 2:40 बजे चाईबासा कॉलेज मैदान में होनी थी. चाईबासा से गुदरी की दूरी करीब 80 किलोमीटर है, जबकि गुदरी से सिमडेगा की दूरी करीब 90 किलोमीटर है. प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हेलीकॉप्टर को करीब 150 किलोमीटर की दूरी तक उड़ान भरने से रोक दिया गया, जिसके कारण उन्हें करीब डेढ़ घंटे तक घने जंगल में रुकना पड़ा. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इस घटना पर एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक को बुलाने और चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की मांग की थी.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *