भाजपा ने 30 बागियों को दिखाया बाहर का रास्ता, पार्टी से छह वर्षों के लिए किया निष्कासित

1 Min Read
भाजपा ने 30 बागियों को दिखाया बाहर का रास्ता, पार्टी से छह वर्षों के लिए किया निष्कासित
Spread the love

Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर महासचिव व सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की नीतियों के विरुद्ध अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ नामांकन दाखिल कर भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले 30 बागी भाजपा नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, श्रीमती चंद्रमा कुमारी पलामू, श्रीमती कुमकुम देवी हज़ारीबाग़, श्रीमती लक्ष्मी देवी पलामू, श्रीमती जूली यादव दुमका, बलवंत सिंह लातेहार, अरविंद सिंह खरसावां, बटेश्वर मेहता हज़ारीबाग़, भैया बांके बिहारी हज़ारीबाग़, चितरंजन साव बोकारो, कर्नल संजय सिंह पलामू, हर्ष अजमेरा हज़ारीबाग़, हज़ारी प्रसाद साहू रांची ग्रामीण, मिसिर कुजूर गुमला, मिस्त्री सोरेन पाकुड़, मुकेश कुमार शुक्ला पाकुड़, पुष्परंजन पलामू, राजकुमार सिंह पलामू, महानगर अवतार केरकेट्टा को रांची ग्रामीण, रामदेव हेंब्रम को पूर्वी सिंहभूम, रामेश्‍वर ओरांव को लोहरदगा, संतोष पासवान को लातेहार, शिवचरण महतो को पाकुड़, शिव शंकर बड़ाईक को खूंटी, शिव शंकर सिंह को जमशेदपुर, सुरेंद्र मोदी को हजारीबाग, उपेंद्र यादव को गढ़वा, उमेश भारती को चतरा, विकास सिंह को जमशेदपुर महानगर, विमल बैठा को जमशेदपुर महानगर, विनोद सिंह को पलामू से निष्कासित किया गया है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *