गढ़वा से रांची आ रही बस से 23 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

Ranchi : गढ़वा से रांची आ रही एक बस से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है. पुलिस ने गांजा तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार लोहरदगा एसपी हारिस बिन जमा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कुडू चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस को एक बस से 23 किलो गांजा मिला. बरामद गांजा की कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी जा रही है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है कि वह गांजा कहां से ला रहा था और कहां सप्लाई किया जाना था. गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर जगह-जगह चेक पोस्ट बनाकर लगातार वाहनों की जांच की जा रही है. इस दौरान लगातार नशीले पदार्थ और पैसे बरामद हो रहे हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top