JMM ने जारी की तीसरी लिस्ट, बिशुनपुर से चमरा लिंडा, खूंटी से स्नेहलता और गोमिया से योगेन्द्र प्रसाद को मिला टिकट, देखें लिस्ट…

Spread the love

Ranchi: झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. क्रॉस वोटिंग के चलते निष्काषित हुए चमरा लिंडा पर झामुमो ने फिर से भरोसा जताया है और उन्हें बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है.

JMM Third List

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के तीसरे लिस्ट में कुल 5 उम्मीदवारों के नाम है. जिसमें गोमिया विधानसभा सीट से योगेन्द्र प्रसाद, चक्रधरपुर विधानसभा सीट से सुखराम उरांव, खूंटी विधानसभा सीट से स्नेहलता कंडूलना, सिसई विधानसभा सीट से जिगा सुसारण होरो और विशुनपुर विधानसभा सीट से चमरा लिंडा को उम्मीदवार बनाया गया हैं.

आपको बता दें कि झामुमो की पहली लिस्ट में हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन समेत कुल 35 उम्मीदवार के नाम थे जबकि दूसरी लिस्ट में मात्र 1 उम्मीदवार महुआ माजी का नाम था. अब तीसरी लिस्ट जारी कर दी गयी है, जिसमें चमरा लिंडा समेत 5 लोग हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top