Ranchi: 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज स्वर्गियारी को बोकारो का एसपी नियुक्त किया गया है. फिलहाल मनोज स्वर्गियारी रेल एसपी धनबाद के पद पर तैनात थे. बीमारी के कारण लंबी छुट्टी पर होने के कारण पिछले कई दिनों से बोकारो एसपी का पदभार संभाला जा रहा था. बोकारो एसपी के पद पर तैनात पूज्य प्रकाश को पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है. गृह विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है.
