गढ़वा में मूर्ती विसर्जन को लेकर दो पक्षों में भारी बवाल, पथराव में दो लोग घायल

Spread the love

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले के लखेया गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन रोकने के मुद्दे पर जमकर बवाल हुआ है. प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे लोगों को दूसरे समुदाय के स्थानीय लोगों द्वारा रोकने पर पथराव की घटना हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं.

पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस बार विसर्जन के लिए हर साल जिस रास्ते से विसर्जन किया जाता था, उस रास्ते को बदलने को लेकर विवाद हुआ. रात तक प्रतिमा का विसर्जन नहीं हो सका और स्थिति तनावपूर्ण बनी रही. पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और दोनों समुदायों के बीच बातचीत कर रही है.

बाबूलाल मरांडी ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस घटना पर सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस धार्मिक उन्माद फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रही है. फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर गांव में भारी पुलिस बल तैनात है. प्रशासन दोनों पक्षों के बीच शांति स्थापित करने का प्रयास कर रहा है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top