मेकॉन क्रिकेट टीम का दो दिवसीय चयन ट्रायल 15 व 16 अक्टूबर को

1 Min Read
मेकॉन क्रिकेट टीम का दो दिवसीय चयन ट्रायल 15 व 16 अक्टूबर को
Spread the love

Ranchi: मेकॉन स्पोर्ट्स क्लब ने सत्र 2024-25 के लिए मेकॉन क्रिकेट टीम के चयन के लिए दो दिवसीय चयन ट्रायल का आयोजन किया है. 15 और 16 अक्टूबर को होने वाला चयन ट्रायल मेकॉन स्टेडियम में होगा. मेकॉन स्पोर्ट्स क्लब के सचिव पीके दास ने बताया कि चयन ट्रायल मेकॉन स्टेडियम में सुबह 9 बजे से होगा, जिसमें कॉलेज, विश्वविद्यालय, जिला और राज्य स्तर के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं. खिलाड़ियों की उम्र 16 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए. चयनित खिलाड़ियों को वजीफा दिया जाएगा. ट्रायल में भाग लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ियों को 15 अक्टूबर को सुबह 8.30 बजे मेकॉन स्टेडियम में मेकॉन स्पोर्ट्स क्लब के क्रिकेट विंग के सचिव विकास कुमार सिंह को रिपोर्ट करना होगा.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *