रेलवे कर्मचारी साबिर ने ही रच डाली आर्मी स्पेशल ट्रेन को उड़ाने की साजिश, पटरी पर लगायी थी डेटोनेटर

2 Min Read
रेलवे कर्मचारी साबिर ने ही रच डाली आर्मी स्पेशल ट्रेन को उड़ाने की साजिश, पटरी पर लगायी थी डेटोनेटर
Spread the love

Bhopal : एमपी के बुरहानपुर जिले में सेना के जवानों को ले जा रही चलती ट्रेन को उड़ाने की कोशिश के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर 10 डेटोनेटर रखने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. बड़ी बात यह है कि ट्रैक पर डेटोनेटर रखने वाला साबिर रेलवे का कर्मचारी है. साबिर ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि सेना की स्पेशल ट्रेन को उड़ाने की साजिश से नेपानगर में रेलवे ट्रैक पर डेटोनेटर रखे गए थे. खंडवा सिविल कोर्ट में साबिर को सोमवार को पेश किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी को 25 सितंबर तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. वहीं, एक अन्य कर्मचारी से पूछताछ की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी साबिर रेलवे में मेट है. उसका काम रेलवे ट्रैक पर पेट्रोलिंग करना था. बताया जा रहा है कि साबिर ने डेटोनेटर चुराए थे. साबिर के खिलाफ डेटोनेटर चोरी करने के आरोप में केस दर्ज किया गया था. नशे में था आरोपी साबिर ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि घटना वाले दिन वह ड्यूटी पर नहीं था और नशे में था. साबिर खंडवा जिले का रहने वाला है. जांच एजेंसी को शक है कि वह सिमी का कार्यकर्ता है. एजेंसी इस बात की भी जांच रही है.

18 सितंबर की है घटना

घटना 18 सितंबर की है. जिसका खुलासा रविवार को हुआ. सेना के जवानों की स्पेशल ट्रेन जम्मू-कश्मीर से कन्याकुमारी जा रही थी. इसी दरस्यान ट्रेन के पहुंचने से पहले ही ट्रैक पर रखे डेटोनेटर फट गए. इसके बाद अफसर सतर्क हो गए और ट्रेन को सागफाटा स्टेशन पर रोक दिया गया. जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. घटना के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां एनआईए और एटीएस मौके पर पहुंची और संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *