Breaking: चाईबासा के सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, 1 जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया जा रहा रांची

2 Min Read
Breaking: चाईबासा के सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, 1 जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया जा रहा रांची
Spread the love

चाईबासा (CHAIBASA) : चाईबासा के सारंडा जंगल से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां जंगल में IED ब्लास्ट हुआ है. इसमें एक जवान के घायल हो गए है. घटना में घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है. पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, अश्विन, पिंटू लोहरा, अनल, चंदन लोहरा, अमित हांसदा अपने दस्ते के सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र के सारंडा के जंगल में घूम रहे हैं. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने छोटानागरा और जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगल क्षेत्र में संयुक्त अभियान शुरू किया. अभियान के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आईईडी लगा रखा था. जिसमें एक जवान घायल हो गया.

अभियान और सुरक्षा स्थिति

नक्सली नेताओं की मौजूदगी की सूचना के बाद सारंडा जंगल की घेराबंदी कर दी गई है. सुरक्षा बलों ने छोटानागरा थाना क्षेत्र के कई इलाकों जैसे बालिबा, कुदलीबाद और होल्लोंगुली के जंगलों और पहाड़ियों की घेराबंदी कर दी है. इन इलाकों में नक्सलियों के छिपे होने की आशंका है.

सुरक्षा बल लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं, जिसमें कई नक्सली मारे गए हैं और कई गिरफ्तार किए गए हैं. इस दौरान सुरक्षा बलों ने सैकड़ों आईईडी बरामद कर उन्हें नष्ट भी किया है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *