Kalindi Express Accident: कालिंदी एक्सप्रेस को उड़ाने की साजिश, एलपीजी सिलिंडर से टकराई ट्रेन, पास में रखा था बारूद और पेट्रोल

2 Min Read
Kalindi Express Accident: कालिंदी एक्सप्रेस को उड़ाने की साजिश, एलपीजी सिलिंडर से टकराई ट्रेन, पास में रखा था बारूद और पेट्रोल
Spread the love

Kalindi Express Accident: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बड़ा रेल हादसा टल गया. लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया. मौके से एलपीजी सिलेंडर और कई अन्य संवेदनशील सामग्री मिली है. एटीएस की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

मिली जानकारी के मुताबिक प्रयागराज से भिवंडी के लिए रवाना हुई कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन के साथ यह हादसा हुआ. ट्रेन जब कानपुर के शिवराजपुर के रेलवे ट्रैक के पास पहुंची तो रेल ट्रैक के ठीक बीच में एलपीजी गैस सिलेंडर रखा हुआ था. घटना को देखकर ऐसा लग रहा है कि ट्रेन को धमाके से उड़ाने की कोशिश की जा रही थी. कानपुर सेंट्रल से महज 30 किलोमीटर दूर शिवराजपुर इलाके के रेलवे ट्रैक पर हुई. इस घटना के बाद रेलवे और सतर्क हो गया है.

यह लाइन बरेली डिवीजन के अंतर्गत आती है. रात 8.30 बजे यहां से गुजर रही कालिंदी एक्सप्रेस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई. ट्रैक के बीच में एलपीजी गैस सिलेंडर के साथ ज्वलनशील पदार्थ और कांच की बोतल में सफेद रंग का केमिकल मिला. उधर से गुजर रही ट्रेन के चालक ने पटरी पर सिलिंडर पड़ा देखा. इसके बाद उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाए, लेकिन रफ्तार अधिक होने के कारण ट्रेन का इंजन सिलिंडर से टकरा गया. इसके बाद सिलिंडर उछलकर दूर जा गिरा. ट्रेन से टकराने के दौरान सिलिंडर नहीं फटा, वरना विस्फोट से रेल पटरी उखड़ जाती और इंजन समेत बोगियां पटरी से उतर जातीं. इससे नुकसान होता. हादसे के दौरान ट्रेन एक घंटे तक रुकी रही. ट्रेन में बैठे सभी यात्री सहम गए. अपर रेलवे के अधिकारियों के साथ पुलिस और जीआरपी के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए. आतंकी साजिश के एंगल से भी जांच चल रही है. फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड भी मौके पर पहुंच गए.

Whatsapp
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *