रांची : हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग…

1 Min Read
Spread the love

Ranchi : राजधानी रांची के हरमू फल मंडी में रविवार की देर शाम भीषण आग लग गयी. आग लगने की घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आग की लपटें इतनी तेज थी कि कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं. मौके पर मौजूद फल दुकानदार और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे. घटना की जानकारी पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई. मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया.

बताया जा रहा है कि दुकान में शॉर्ट-सर्किट की वजह से आग लगी, हालांकि आग लगने की सही वजह सामने नहीं आई है. इस अगलगी की घटना में कितने रुपये का नुकसान हुआ है इसका पता उचित आकलन के बाद ही चल पायेगा.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *