अरे ये क्या…! रांची पुलिस के सामने ही चोरी के आरोपी ने रेत लिया अपना गला

Spread the love

Ranchi : चोरी के आरोपी ने पुलिस के सामने ही अपना गला रेत लिया. चोर को पकड़ने के प्रयास में एक पुलिसकर्मी भी उसके हाथ में ब्लेड लगने से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, रांची पुलिस जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एक मोबाइल दुकान में चोरी के मामले में उसे गिरफ्तार करने गई थी. इस दौरान आरोपी ने ब्लेड से अपना गला रेत लिया. हालांकि, पुलिस ने समय रहते उसका इलाज कराया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल पंडित के रूप में हुई है. वह बिहार के वैशाली जिले के विदुपुर गांव का रहने वाला है.

एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ

बता दें कि 12 मई को जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के खुशी टेलीकॉम में मोबाइल चोरी की घटना हुई थी. चोरों ने गैस कटर से मोबाइल दुकान का शटर काटा और नकदी समेत 25 लाख रुपये के मोबाइल चोरी कर लिए. पुलिस को आरोपी के बारे में सुराग मिल गया. जिसके बाद पुलिस की टीम आरोपी को पकड़ने के लिए सोमवार को वैशाली जिले के विदुपुर गांव पहुंची. रांची पुलिस की टीम ने आरोपी को घेर लिया, लेकिन पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने अपने पास से ब्लेड निकाल लिया और कहा कि उसे भाग जाने दो, नहीं तो गर्दन काट दूंगा. हालांकि, टीम में शामिल एक पुलिसकर्मी आरोपी को ऐसा करने से रोकने के लिए उस पर कूद पड़ा. आरोपी उसके साथ हाथापाई पर उतर आया. इस दौरान आरोपी ने खुद को छुड़ाया और अपनी गर्दन पर ब्लेड चला दिया, जिससे उसका गला हल्का सा कट गया.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top