Coal India : जीएम सहित कई अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्‍ट…

1 Min Read
Coal India : जीएम सहित कई अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्‍ट
Spread the love

Ranchi : Coal India के कई अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. इसमें विभिन्न संवर्ग के अधिकारी शामिल हैं. इनका तबादला एक कंपनी से दूसरी कंपनी में किया गया है. जारी आदेश के अनुसार, कुछ अधिकारियों का तबादला अनुरोध के आधार पर किया गया है. तबादले किये गये अधिकारियों को संबंधित कंपनी के सीएमडी को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है.

यह है सूची

महाप्रबंधक (खनन) केडी जैन को डब्ल्यूसीएल से एनसीएल में स्थानांतरित किया गया है.
सहायक प्रबंधक (कार्मिक) मानसी महापात्रा को ईसीएल से सीएमपीडीआई में स्थानांतरित किया गया है.
उप प्रबंधक (खनन) के विश्वविजय को एसईसीएल से सीएमपीडीआई में स्थानांतरित किया गया है.
सहायक प्रबंधक (उत्खनन) आरआरबी रेड्डी को एसईसीएल से सीएमपीडीआई में स्थानांतरित किया गया है.
सहायक प्रबंधक (कार्मिक) मनीष रंजन को ईसीएल से एनसीएल में स्थानांतरित किया गया है.
सहायक प्रबंधक (खनन) अनिल कुमार प्रजापति को एसईसीएल से डब्ल्यूसीएल में स्थानांतरित किया गया है.
सहायक प्रबंधक (खनन) समीर कुमार शुक्ला को डब्ल्यूसीएल से एसईसीएल में स्थानांतरित किया गया है.
अधिकारी (सर्वेक्षण) बिप्लब बनर्जी को सीसीएल से ईसीएल में स्थानांतरित किया गया है.
अधिकारी (सर्वेक्षण) पवित्र मुखर्जी को ईसीएल से सीसीएल में स्थानांतरित किया गया है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *